Published On : Fri, Sep 26th, 2014

देवरी : कांग्रेस प्रत्याशी राउत ने भी पर्चा भरा

Advertisement


Ramratan Raut
देवरी (गोंदिया)। 
आमगांव-देवरी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार विधायक रामरतनबापू राउत ने आज दोपहर डेढ़ बजे विशाल जनसमुदाय के साथ तहसील कार्यालय में जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इस अवसर पर उनके साथ भंडारा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष टोलसिंहभाऊ पवार, राधेश्याम बगडिया, घासीलाल कटकवार, संपत सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. विधायक राउत ने आज सुबह स्थानीय धुकेश्वरी माता का आशीर्वाद लिया. फिर रास्ते में गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती के पुतले को माल्यार्पण किया. उसके बाद पर्चा भरने निकले. आमगांव और सालेकसा तालुका के लोग भारी संख्या में पर्चा भरने उनके साथ पहुंचे थे. इतनी भीड़ उनके साथ पहले कभी नहीं देखी गई. विधायक राउत ने उपविभागीय अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी दुर्वेस सोनवाने को नामांकन पत्र सौंपा.
Ramratan Raut rally

पर्चा भरने के बाद रानी सदी राइस मिल के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं. इस अवसर पर भरतभाऊ बहेकार, संदीप भाटिया, चैनसिंह मडावी, मीनाताई राउत, उषाताई मेंढे, शकील कुरेशी, नटवरलाल गांधी, केसरीचंद सेठिया, वसंत पुराम, ओमप्रकाश रामटेके, मिताराम फुंडे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का आतंक #nagpurnews #crimenews #nagpur

"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का...

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews #nagpur #nagpurtoday

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews...

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews #nagpurtoday

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews...

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news #vidarbha

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news...

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur #crimenews #latestnews

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews  #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above