Published On : Tue, May 15th, 2018

चार राज्यों में कांग्रेस का एलायंस तय!

Advertisement

Congress

कांग्रेस पार्टी को लेकर भले अब भी कुछ क्षत्रप संशकित हों और तालमेल के बारे में खुल कर कुछ नहीं बोल रहे हों लेकिन चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों के साथ कांग्रेस का तालमेल तय हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र कांग्रेस ने क्षेत्रीय पार्टियों के साथ तालमेल कर लिया है। कहा जा रहा है कि जल्दी ही इन चारों राज्यों में सीटों के बंटवारे पर बातचीत हो सकती है। बाकी राज्यों में कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद तालमेल की बात करेगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के आगे एक तरह से सरेंडर कर दिया है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों का हस्र देखने के बाद कांग्रेस ने कैराना में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि किसी पार्टी ने कांग्रेस के साथ इस बारे में चर्चा नहीं की पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया। बताया जा रहा है कि अगले चुनाव में तालमेल को ध्यान में रख कर ही कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं दिया है।

इसी तरह कांग्रेस ने महाराष्ट्र की भंडारा गोंदिया लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा, जबकि इस सीट से जीते हुए सांसद नाना पटोले भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। फिर भी कांग्रेस ने यह सीट एनसीपी के लिए छोड़ दी क्योंकि यह पारंपरिक रूप से प्रफुल्ल पटेल की सीट है। इसी तरह कांग्रेस ने झारखंड की दो विधानसभा सीटों सिल्ली और गोमिया में भी उम्मीदवार नहीं दिया। उसने इन दोनों सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार का समर्थन किया है। इससे पहले जेएमएम ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दिया था। इन दोनों राज्यों में जल्दी ही सीटों का बंटवारा फाइनल हो सकता है। बिहार में कांग्रेस का तालमेल राजद के साथ है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के मामले में भी मोटे तौर पर सहमति बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.