Published On : Sat, Sep 8th, 2018

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर सरकार को घेरने सड़क पर उतारेगी कांग्रेस

Advertisement

नागपुर: पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस आगामी 10 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन पर होगी। नागपुर में भी कांग्रेस पार्टी सड़क पर होगी और मोदी सरकार द्वारा जनता से किये गए भरोसे को याद दिलाएगी। इस आंदोलन को लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय देवडिया भवन में शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई हुई जिसमे आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई।

समय पर कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने के लिए आंदोलन किया जाता है। लेकिन इस बार पेट्रोल डीजल की मार से परेशान आम जनता के प्रति लोगो में भारी नाराजगी है जिसे कांग्रेस प्रदर्शित करना चाहती है। एक साल बाद फिर देश में आम चुनाव होने वाले है ऐसी सूरत में कांग्रेस जनता को किसी भी सूरत में अपने साथ जोड़ना चाहेगी और इस मुद्दे से बेहतर मुद्दा हो नहीं सकता।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस जनता पार्टी के प्रति सार्थक माहौल स्थापित करने का प्रयास करेगी। बैठक में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहाँ की केंद्र सरकार ने जनता को बीते चार वर्षो में ठगने का काम किया। प्रधानमंत्री ने तो किसानों के साथ सभी वर्ग के लोगो के साथ विश्वासघात किया।

Advertisement

मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बीजेपी के सभी नेता हो हल्ला मचाते थे। वो समय चनौतीपूर्ण था बावजूद इसके सरकार ने कीमतों को काफ़ी हद तक संभाला था। वर्त्तमान में अंतरास्ट्रीय स्तर पर माहौल सकारात्मक है पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत काफी कम है बावजूद इसके जनता को लूटा जा रहा है।

जो नेता कल तक हो हल्ला मचाते थे आज वो चुप है। सरकार जनता के प्रति लापरवाह बन चुकी है। जनता सरकार को नोटिस कर रही है और 2019 में बीजेपी को सबक सिखाएगी।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं को आंदोलन को सफल बनाने का आवाहन किया गया। बैठक में शहराध्यक्ष विकास ठाकरे के साथ सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.