झंकार महिला मंडल ने पिछले दिन घरों में काम करने वाले लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि, आप सभी लोग सुरक्षित दीपावली मनायें। स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और अपने परिवार की देखभाल करें।
वेकोलि के इंदौरा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार एवं श्रीमती प्रगति लभाने ने दीपावली – शुभकामना के तौर पर 45 कामकाजी लोगों को मिठाई के पैकेट और उपयोगी सामग्री भेंट की।
इस अवसर पर सचिव श्रीमती संगीता दास, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा गोखले एवं श्रीमती नीरा हिरवानी प्रमुखता से उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि, प्रतिसाद में लाभार्थियों ने झंकार महिला मंडल की इस पहल के प्रति दिल से आभार प्रकट किया और कहा कि, उनके जीवन का यह पहला सुखद अनुभव है, जब घरों में काम करनेवाले लोगों की झंकार महिला मंडल ने सुध ली और उनके जीवन में दिवाली की रोशनी बिखेरने की कोशिश की।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार







