Published On : Mon, Jan 16th, 2017

नागपुर, अमरावती सहित पाँच विधानपरिषद सीट पर कांग्रेस-राकांपा साथ

Advertisement

NCP Congress
नागपुर/मुंबई:
राज्य की पाँच विधान परिषद सीटों पर कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में युति हो गई है। अब ये दोनों राजनीतिक दल फिर साथ मिलकर राज्य की सत्तासीन पार्टी भाजपा और शिवसेना को कड़ी चुनौती देंगे। 3 फरवरी को होने जा रहे स्नातक एवं शिक्षक मतदाता संघ के चुनाव में कांग्रेस और राकांपा की एकजुटता से विधान परिषद चुनाव रोचक स्वरुप का हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण ने आज संवाददाता सम्मलेन में कांग्रेस-राकांपा युति की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पार्टी अमरावती और नाशिक स्नातक मतदाता संघ का चुनाव तथा नागपुर में शिक्षक मतदाता संघ का चुनाव लड़ेगी, जबकि राकांपा औरंगाबाद शिक्षक मतदाता संघ का चुनाव लड़ेगी। श्री चव्हाण ने बताया कि युति की अन्य सहयोगी श्रमिक एवं किसान पार्टी (पीडब्ल्यूपी) को कोंकण शिक्षक मतदाता संघ सीट दी जा रही है।

इस तरह पाँचों विधान परिषद सीट पर उम्मीदवार उतारने का संयुक्त फैसला कर लिया गया है।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है कि द्वि-वार्षिक शिक्षक एवं स्नातक मतदाता संघ के विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को ही जारी हो गई है और कल नामांकन की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जाँच एवं उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 18 जनवरी को की जाएगी और नाम 20 जनवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। 3 फरवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और मतगणना 6 फरवरी को होगी।

गौरतलब है कि विधान परिषद के ये द्वि-वार्षिक चुनाव जरा विलंब से हो रहे हैं, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने इन क्षेत्रों की मतदाता सूची को दुरुस्त किए बिना चुनाव कराने पर रोक लगा दी थी।

Advertisement

गत वर्ष 5 दिसंबर को इन पांच विधान परिषद सीटों से निर्वाचित निम्न प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया। ये विधान परिषद सदस्य हैं राकांपा के विक्रम काले औरंगाबाद शिक्षक मतदाता संघ से, भाजपा के राज्यमंत्री रणजीत पाटिल अमरावती स्नातक मतदाता संघ से, कांग्रेस के सुधीर तांबे नाशिक स्नातक मतदाता संघ से, नागो पुण्डलिक गाणार (निर्दलीय) नागपुर शिक्षक मतदाता संघ से और रामनाथ मोते (निर्दलीय) कोंकण मतदाता शिक्षक संघ से।

कांग्रेस ने इस चुनाव में सुधीर तांबे को नाशिक स्नातक मतदाता संघ से फिर से मैदान में उतारा है। संजय खोड़के का नाम भी अमरावती स्नातक मतदाता संघ से कांग्रेस पहले ही घोषित कर चुकी है।

अशोक चव्हाण के अनुसार अगले महीने होने जा रहे 26 जिला परिषदों और 10 महानगर पालिका चुनाव के लिए भी युति और सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा अंतिम चरण में है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj Roshan

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka #parlour #crime #newsupdate

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges