नागपुर: शहर में प्रॉप्रटी का सर्वे करने वाली कंपनी सायबरटेक को ओपन लैंड का सर्वे 30 जून तक करने का निर्देश स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा द्वारा दिया गया है। बुधवार को स्थाई समिति अध्यक्ष और कर निर्धारण एवं संकलन समिति के अध्यक्ष संदीप जाधव की उपस्थिति में बैठक हुई जिसमे इस संबंध में निर्देश जारी किये गए।
बैठक में कंपनी द्वारा सर्वे को लेकर किये गए काम का आकलन किया गया। शहर के अधिकतर भाग में प्रॉपर्टी सर्वे का 60 से 65 फीसदी तक पूरा हो चुका है। बचे काम को जल्द निपटाने के लिए कंपनी ने इस काम में लगे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की जानकारी समिति सदस्यों और स्थाई समिति अध्यक्ष को दी। वर्त्तमान में शहर भर में इस काम के लिए कंपनी द्वारा 40 कर्मचारियों को लगाया गया है जिसे बढाकर 100 किया जाएगा। सर्वे को लेकर आने वाली शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए प्रत्येक जोन में कंपनी के एक कर्मचारी को नियुक्त किये जाने का फैसला भी इस बैठक में लिया गया। सेबरटेक कंपनी का नियुक्त कर्मचारी जोन के सह आयुक्त के साथ मनपा मुख्यालय से सतत संपर्क में रहकर रिपोर्ट देगा।
समिति के अध्यक्ष संदीप जाधव ने जप्त की गई सम्पतियों की नीलामी के काम में तेजी लाने का भी आदेश दिया है। जाधव ने मनपा अधिकारियो से कहाँ कि वर्ष 2018 -19 के लिए आर्थिक वसूली का नियोजन अभी से ही करना है। इसके लिए हर माह का प्लान बनाकर उस पर काम करना है। मनपा द्वारा शुरू वित्तीय वर्ष में संकलन के लिए 500 करोड़ का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। स्थाई समिति अध्यक्ष ने स्पस्ट किया है की हर हाल में मनपा अपने टार्गेट को पूरा करेगी जिसमे किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। सर्वे का काम पूरा हो जाने के बाद कर संकलन में निश्चित वृद्धि होगी। इस बैठक में समिति के उपसभापति सुनील अग्रवाल, सदस्य यशश्री नंदनवार, मीनाक्षी तेलगोटे, माधुरी ठाकरे, भावना लोणारे, मंगला लांजेवार के साथ सहायक आयुक्त ( कर ) मिलिंद मेश्राम, मनपा अधिकारी और सायबर टेक कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews









