Published On : Wed, Nov 12th, 2014

बुलढाणा : विद्युत कम्पनी के सन्दर्भ में शिकायतों पर बैठक 15 को

Advertisement


15 नवम्बर तक लिखित शिकायतें जमा करें : जाधव

MP. Prataprao Jadhav
बुलढाणा।
विद्युत वितरण कम्पनी के सन्दर्भ में किसान व जनता को पेश आ रहीं अड़चनों की लिखित शिकायत संसद के जनसम्पर्क कार्यालय में तुरन्त जमा करायें. उसी तरह 15 नवम्बर को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी व सम्बंधित विद्युत वितरण अधिकारी की बुलढाणा जिला नियोजन समिति हॉल में आयोजित बैठक में उपस्थित रहने की अपील सांसद प्रतापराव जाधव तथा अध्यक्ष ज़िला समन्वय समिति ने की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण कम्पनी के सन्दर्भ में जनता व किसानों की विविध बाधाएं हैं. अनेक जगहों की डीपी जल गई हैं. नयी डीपी नहीं लगाई जा रही हैं. कई जगहों पर पैसे भर देने पर भी कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं. ज्यादा रकम वाले बिल थमाए जा रहे हैं. उसी तरह ज़िले के विविध योजनाओं कृषि संजीविनी योजना ओक्टूबर 2014 तक तालुका निहाय प्रलंबित कृषि पम्प लगाने, घरेलू, गैर औधोगिक कनेक्शन आंकड़ेवारी प्रलंबित सम्बन्धी कारण व उस पर की गई कार्यवाही, तालुका निहाय वितरण सम्बन्धी तकनिकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी, बिजली ट्रिप्स व चोरी रोकने हेतु उपाय योजना, तालुका निहाय विद्युत दुर्घटनाओं की सूची, नुकसान भरपाई सम्बन्धी प्रलंबित मामले, उनके कारण व उन पर कार्यवाही, लोडशेडिंग नहीं करने सम्बन्धी सामयिक कार्यक्रम व विद्युत वितरण कम्पनी से सम्बंधित विविध विषयों की शिकायतें आम जनता व किसानों ने सांसद से कही थी. इसलिए सांसद ने 15 नवम्बर को बैठक बुलाई है. इससे पूर्व अपनी शिकायतें 15 नवंबर से पूर्व सांसद के जनसम्पर्क कार्यालय, जिजामाता ज़िला संकुल बुलढाणा में जमा कराने को कहा है. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद ने यह जानकारी दी.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges