Published On : Wed, Jan 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कोराडी पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज

Advertisement

कोराडी: स्थानीय पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ शिकायत करवाई गई है।यह लिखित शिकायत का ज्ञापन भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा विधान परिषद सदस्य चन्द्रशेखर बावनकुले द्धारा कोराडी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक को प्रस्तुत किया गया है। कांग्रेस नेता पटोले ने अपने वक्तव्य में कहा है कि “मैं मोदी को मार सकता हूं और गाली भी दे सकता हूं”

भाजपा नेता बावनकुले ने पटोले पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री बावनकुले के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओ ने पुलिस स्टेशन में धरना प्रर्दशन करके इसका तीव्र निषेध भी किया है।

शिकायत में स्पष्ट कहा गया कि पटोले की धमकी से प्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा हो सकता है। धमकियां देना आदर्श आचार संहिता का उलंघन है,खुलेआम पब्लिक का जमावड़ा करके अपराध प्रवृति को बढ़ावा देने,कोरोना नियमों का पालन न करने, प्रधानमंत्री को जान से मारने के लिए लोगों को संगठित करने आदि के खिलाफ कांग्रेस नेता पटोले के खिलाफ आरोपपत्र दर्ज करने आदि मांगे शामिल हैं।

Advertisement

कोई कहता है कि कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को खुश करने तथा अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एसा वक्तव्य दिया होगा।

अब देखते हैं श्री पटोले के खिलाफ पुलिस करता कार्रवाई करती है। यह मामला तमाशबीन की तरह यूं ही निषेध और प्रतिकार होते रहेगा। क्योंकि नानाभाऊ पटोले को प्रधानमंत्री से नाराज़ हो भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामना पड़ा है ? मामला बड़ा ही पेचीदा समझ में आ रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.