Published On : Tue, Dec 18th, 2018

आंबेडकरी समाज के मतों को साधने अमित शाह नागपुर में करेंगे सभा

Advertisement

नागपुर : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल भाजपा दलित समाज के मतों को साधने की तैयारी में है। इस काम के लिए नागपुर की ज़मीन का चुनाव पार्टी द्वारा किया गया। नए वर्ष में 19-20 जनवरी को पार्टी के अनुसूचित जाति के मोर्चे के अधिवेशन का आयोजन नागपुर में होने जा रहा है। जिसमे खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करने वाले है। अपने नागपुर दौरे के दौरान शाह के दीक्षा भूमि में दर्शन कर सकते है।

इस अधिवेशन के दौरान प्रमुखतः आंबेडकरी समाज को पार्टी से जोड़ने का प्रयास पार्टी द्वारा किया जायेगा। आयोजन नागपुर में होगा यह तय हो चुका है जगह के लिए भट सभागृह,मनकापुर खेल संकुल या फिर विधायक निवास की चर्चा शुरू है। जबकि अधिवेशन के दूसरे दिन सभा का आयोजन होगा जिसके लिए कस्तूरचंद पार्क मैदान या फिर ईश्वर देशमुख खेल महाविद्यालय के मैदान को सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अधिवेशन की रुपरेखा तैयार करने के लिए राज्य के संगठन मंत्री विजय पुराणिक ने सोमवार को शहर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस अधिवेशन में मोर्चे के लगभग 5 हजार कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। राज्य में चुनाव की संभावना लोकसभा के साथ ही होने की संभावना है। जिसे देखते हुए पार्टी अलग-अलग मोर्चो से तैयारियाँ शुरू कर चुकी है। अधिवेशन के दौरान होने वाली सभा में विदर्भ भर से लोगों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा नागपुर में लगेगा। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी,प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे के साथ मंत्री और नेता उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब हो की हालही में नागपुर में भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष डॉ प्रकाश आंबेडकर द्वारा बनाये गठबंधन की सभा कस्तूरचंद पार्क मैदान में आयोजित हुई थी जिसमे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी भाग लिया। इस सभा के दौरान बीजेपी और संघ पर जमकर हमला बोला गया। इस अधिवेशन को राजनीतिक रूप से इसी सभा को जवाब देने की रणनीति के तहत भाजपा की तैयारी के रूप में देखा जा सकता है। इस आयोजन के लिए विदर्भ के हर जिले के पार्टी संगठन को काम और जिम्मेदारी सौपी जाने वाली है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.