Published On : Mon, Feb 11th, 2019

VIDEO: नागपुर के फुटाला तलाब चौपाटी के पास युवक युवतियों के गुटों में हंगामा

Advertisement

जमकर हुई गालीगलोच और मारपीट, सोशल साईट पर वीडियो वाईरल

नागपुर के चर्चित फुटाला चौपाटी के पास युवतियों के बिच मार पीट का वीडियो सोशल साईट पर वाईरल हुवा है। वीडियो में जमकर गालीगलोच और युवतिया मारपीट करते हुवे दिखाई दे रही है। एक युवती चप्पल हात में लेकर एक बाईक सवार को पिट ते दिखाई दे रही है। और दूसरे तरफ दो युवतिया एक मेक के बाल खींचकर गालीगलोच करते हुवे मारपीट कर रही है। वहाँ खड़े कुछ तमाशबीन राहगीर घटना क्रम को खुद के मोबाईल में कैद कर रहे है। नागपुर टुडे के पास जब यह वीडियो आया तब मामले की जानकारी मिली की यह विडियो सात फरवरी 2019 का है। सारा घटना क्रम फुटाला चौपाटी के बगल से वायुसना नगर रोड के तरफ के हिस्से का है। यह हद्द अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत न आते हुवे यह परिसर गिट्टीखदान पुलिस थाना अंतर्गत आता है। विश्वसनीय सुत्रों के अनुसार किसी ने 7 फरवरी को शाम पांच बजे के दौरान नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया था और युवतियों के बिच मारपीट होने की जानकारी दी थी। पुलिस कंट्रोल रूम ने अंबाझरी पुलिस को जानकारी दी। अंबाझरी पुलिस घटना स्थल पहुंची और युवक युवतियों को हिरासत में लिया। घटना स्थल गिट्टीखदान पुलिस थाना अंतर्गत आने के वजह से हंगामा करने वाले युवक युवतियों को गिट्टीखदान पुलिस के हवाले किया। गिट्टीखदान पुलिस ने कारवाई करते हुवे एनसी कलम 323 ,504 के तहत घटना क्रम को दर्ज किया। युवक युवतियों के परिजनों को बुलाकर घटने की जानकारी दी। परिजनों ने भी हंगामा करने वाले अपने बच्चो पर जमकर फटकार लगाई।

सुत्रो के नुसार हंगामा का कारण यह था की फुटाला चौपाटी परिसर काफी चर्चित है। यहाँ युवा युवतियो का ताता लगा रहता है। कुछ युवा प्रेमी अखसर दिखाई देते है। कुछ राहगीर, सैलानी ,बुजुर्ग यहाँ टलने के लिए भी आते है। उसी तरह एक युवा युवतियों का परिचित गुट चौपाटी के दीवार को लगके खड़े होकर जोर जोर से चिल्ला चलोट कर रहा था और आपस में युवा युवतियाँ गाली गलोच कर के बाते कर रहे थे। उन्ही के बाजु में अनजान दो युवतियां तालाब के लगकर बोन्ड्री के दीवार पर बैठी थी। दूसरे गुट की अश्लील गाली गलोच सुनकर अनजान दो युवतिया भड़क गई और कहने लगी आप के साथ में भी लड़किया है और आप लड़किया भी इतने जोर से गंदी गंदी गालीगलोच क्यों कर रहे हो। बाकी लोगो के साथ हमें भी इरेटेड हो रहा है यह बोलकर युवको को फटकार लगाई। फिर क्या अपने युवा मित्रो को अपरिचित लड़कियों ने ऐसे कैसे फटकार लगाईं यह बात युवको के साथ महिला मित्रो को बर्दाश्त नहीं हुई। उसके बाद दो अपरिचित युवतियों के गुटों में फ़िल्मी स्टाईल समाना जमकर मारपीट और गालीगलौच हुई। और यह मामला देखने के लिए भीड़ जमा हुई। कुछ तमाशबिनो ने मामले को अपने मोबाईल में कैद किया। वीडियो में अश्लील गालीगलोच होने के वजह से हमने ऑडियो म्यूट कर दिया है साथ ही युवतियों की पहचान ना हो इसलिए वीडियो को ब्लर किया गया है।

रविकांत कांबले
नागपुर टुडे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.