Published On : Fri, Feb 6th, 2015

आमगांव : शिक्षा का व्यापारीकरण दुर्भाग्यपूर्ण – सांसद पटोले

Advertisement


मानकर गुरूजी जयंती उपलक्ष पर आदरांजली कार्यक्रम

गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार

MANKAR JAYANTI NEWS PHOTO 3
आमगांव (गोंदिया)। आज जहां शिक्षण संस्थाओं का व्यापारीकरण हो रहा है. वही भवभूति शिक्षण संस्था ने मानकर गुरूजी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षण संस्था के माध्यम से होनहार छात्रों का निर्माण किया. उनके विचारो का प्रचार और प्रसार कर नई पीढ़ी तक पहुचाने चाहिए जिससे वह कामयाब हो सके. उक्तासय के विचार सांसद नाना पटोले ने 4 फरवरी को शिक्षण महर्षी लक्ष्मणराव मानकर गुरूजी के जयंती समारोह में अपने अध्यक्षीय भाषण में व्यक्त किया.

आयोजित जयंती समारोह में प्रमुख अतिथी के रूप में सांसद अशोक नेते गडचिरोली चिमुर लोकसभा क्षेत्र, विधायक संजय पुराम आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र, विधायक विजय रहांगडाले तिरोडा विधानसभा क्षेत्र, विधायक एड. रामचन्द्र अवसरे भंडारा विधानसभा क्षेत्र, विधायक राजेश (बाला) काशिवार, पूर्व वि. केशवराव मानकर, सुरेशबाबु असाटी अध्यक्ष, प्रमोद कटकवार उपाध्यक्ष, संचालक स.रं. अंजनकर, ढे.र. कटरे, रमेश कावले, हरिहर मानकर, उर्मिलाबाई कावले, लक्ष्मीबाई नागपुरे, जयंती समारोह संयोजक डा. डी.के. संघी, प्रा. श्रीराम भुस्कुटे, आदि उपस्थित थे.

इस अवसर पर राकेश शर्मा, सालेकसा, नामदेव कापगते अर्जनी/मोर, मुकेश थानथराटे भंडारा, भाऊराव उके गोंदिया, लक्ष्मण नाईक देवरी, श्रीराम बावनकर जामखारी का शाल, श्रीफल और स्मृतीचिन्ह देकर सत्कार किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात गुरूजी के पुतले को माल्यार्पण करके हुई. कार्यक्रम का प्रास्ताविक संस्था सचिव केशवकर मानकर ने किया तथा संस्था के उन्नती का लेखाजोखा उपस्थित जन्मान्य के सामने रखा.

कार्यक्रम पर श्री लक्ष्मणराव मानकर कॉलेज ऑफ़ पॉलिटेक्निक कार्यशाला का उदघाटन और भवभूति महाविद्यालय में कम्पाउंड वाल का भूमिपूजन सांसद अशोक नेते द्वारा किया गया. इस समय पर शिक्षाक्षेत्र, सामजिक क्षेत्र एवं राजकीयक्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे. प्रावीण्यप्राप्त विद्यार्थियों का संघी परिवार गोंदिया के तरफ से स्मृती चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सत्कार किया गया. इस समरोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए. भवभूति शिक्षण संस्था के श्री लक्ष्मणराव मानकर कॉलेज ऑफ़ पॉलिटेक्निक, श्री लक्ष्मणराव मानकर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन (बि.एड, डि.टी.एड) श्री लक्ष्मणराव मानकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, भवभूति महाविद्यालय आमगांव, आदर्श विद्यालय आमगांव, रविन्द्र विद्यालय चोपा, रामकृष्ण विद्यालय कुर्हाडी के छात्रों ने सादर किया.

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन प्रा. उमेश मेंढे, शोभा येले, अश्विनी जोशी, तोशिका पटले, दिनेश राउत ने किया और आभार डा. डी.के. संघी ने माना.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.