Published On : Fri, Dec 12th, 2014

उमरखेड : सामान्य ग्राहक को थमा दिया 28,000 का बिल

Advertisement


उमरखेड बिजली वितरण कंपनी का कारनामा

उमरखेड (यवतमाल)। यहां की बिजली वितरण कंपनी का अफ़लातून कारनामा सामने आया है. जहाँ एक मध्यमवर्गीय परिवार के घर का एक महीने का बिजली का बिल 28,670 रूपए आने से सामन्य ग्राहक पर आत्महत्या करने की नौबत आ पड़ी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोचर स्वामी वार्ड के दत्तुलाल कैलास व्यास ने घर में बिजली मीटर लगवाया है. खुद एक दुकान में मजदुरी कर अपने परिवार का गुजारा करता है. उसकी माँ को हृदय रोग है जिससें उसे रोज अस्पताल ले जाने के लिए पैसे उधार लेने पड़ते है. वही बिजली कंपनी ने एक महीने का बिजली बिल 28,670 रूपये भेजकर एक और बोझ दत्तुलाल व्यास पर डाल दिया. उमरखेड में घर पर बैठकर मीटर की रिडिंग ली जाती है और अनाप शनाप बिल ग्राहकों को भेजा जाता है ऐसी शहर में चर्चाएं है. कोई भी बिजली वितरण कर्मचारी बिल कम नहीं करता उल्टा एक बार पुरा बिल भरो बादमे अपने आप बिल कम हो जायेगा ऐसा कहा जाता है.

हमारे प्रतिनिधी जब उक्त ग्राहक से मिले तब उसने कहाँ, जब बिजली बिल देखा तो मुझे धक्का लगा. अगर यह बात मेरे माँ को पता चलेगी तो उसकी जान जा सकती है. इस कारनामें की शिकायत बिजली कंपनी से की गयी है. उमरखेड तालुका के बिजली का प्रश्न सचमें गंभीर है. बिजली वितरण संचालक प्रभाकर शिंदे ने इस ओर ध्यान देकर ग्राहकों के हित के बारे में सोचना चाहीये और उमरखेड बिजली विभाग की जाँच करे ऐसी जनता की मांग है.

Electricity Bill

Representational pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.