Published On : Thu, Jun 10th, 2021

ओवरलोड रेती और कोयला से भरा ट्रैकों में भिड़ंत

Advertisement

ओवरलोड रेती और कोयला से भरा ट्रैकों में भिड़ंत

रेती की ट्रक बिना रॉयल्टी की पिपला घाट से निकली थी,इसके बावजूद जिला खनन अधिकारी-तहसीलदार का मूक प्रदर्शन,कार्रवाई की बजाय ट्रक छोड़ प्रशासन ने अपनी पीठ थपथपाई

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर – कल रात पालोरा घाट के समीप 14 चक्के वाली ओवरलोड रेत और कोयले से भरी ट्रकों के मध्य जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें से रेत की ट्रक के पास कोई रॉयल्टी नहीं थी।घटना की जानकारी जिला खनन अधिकारी और पारशिवनी के तहसीलदार को दी गई। तहसीलदार ने मामले पर कार्रवाई के नाम पर टाल दिए तो जिला खनन अधिकारी ने कहा कि तहसीलदार को जानकारी दे दी गई हैं, कार्रवाई करने का अधिकार उनका हैं।

नागपुर जिले में पिछले डेढ़ साल से जिला प्रशासन द्वारा रेत नीति का खुलेआम उल्लंघन हो रहा।इसके जिम्मेदार जिले के जिलाधिकारी,जिला खनन अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की हैं। इन्हीं की वजह से रेत उत्खनन,परिवहन,बिक्री में नियमों को ताक पर रख सरकारी राजस्व को चुना लगाया जा रहा।

Advertisement

उल्लेखनीय यह हैं कि उक्त दोनों ट्रक 14-14 चक्कों वाली थी,काफी देर तक जिला खनन अधिकारी और तहसीलदार पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे।और अंत में बिना कार्रवाई के रेत की ट्रक छोड़ दिया। बताया जाता हैं कि यह रेत की ट्रक पिपला रेत घाट के विवादास्पद संचालक की है,जिनकी पिछले साल एक तहसीलदार ने रेत सह मशीन जप्त की थी,जिसकी फ़ाइल फिलहाल दबा दिया गया हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.