Published On : Fri, Sep 14th, 2018

फुटबॉल मैच में अंजुमन, हिस्लॉप और एनटीसीपीई कॉलेज ने मारी बाजी

Advertisement

नागपुर : शिवाजी शिक्षा संस्था, धनवटे नेशनल कॉलेज के शारीरिक शिक्षा व क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित 19वे डॉ. पंजाबराव देशमुख क्रीड़ा महोत्सव के अंतरमहाविद्याल फुटबॉल स्पर्धा में अंजुमन इंजीनियरिंग, हिस्लॉप कॉलेज, एनटीसीपीई कॉलेज ने जीत हासिल की.

डीएनसी के मैदान पर संपन्न हुए इसके पहले गेम में अंजुमन की टीम ने तुलसीराम गायकवाड पाटील इंजीनियरिंग कॉलेज को 3-0 से मात दी.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसमें विजयी संघ द्वारा गिफ्तसन साजी ने दो तो वहीं मो. सिद्दीकी ने एक गोल किया. तो वहीं दूसरे मैच में हिस्लॉप कॉलेज ने वायसीसीई कॉलेज को 5-0 के बड़े अंतर से हराया.

इस मैच में जसबीर सिंह ने दोन तो वहीं साहिल मेश्राम, शोभोजित हरड़े, अाबिद शेख ने एक एक गोल किए. तीसरे मैच में एनटीसीपीई की टीम ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज को 2-0 गोल से हराया. इस मैच में विराज पोमाल और ख्रिस्तोपेन पिलीप ने एक एक गोल किया.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement