Published On : Mon, Dec 6th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

अब तेजी से बढ़ेगी ठंड, 13 तक उतरेगा पारा

Advertisement

नागपुर. सिटी में अब तेजी से ठंड बढ़ने के आसार हैं. मौसम खुलने के साथ ही पारा भी अब गिरने की संभावना है. संडे को तो सिटी का न्यूनतम तापमान 15.8 डिसे दर्ज किया गया लेकिन आगामी 4-5 दिनों में यह गिरकर 13 डिसे तक आने की संभावना विभाग ने जताई है. दरअसल कुछ दिन पहले तक सिटी में बदराये मौसम ने तापमान गिरने पर लगाम लगा रखी थी. हल्की उमस का भी मौसम बन गया था लेकिन इसके खुलने के बाद से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. संडे को अधिकतम तापमान 29.8 डिसे दर्ज किया गया.

सुबह हल्की ठंडकता बनी रही लेकिन दिन में मौसम सामान्य ही रहा. देर शाम को मौसम में फिर ठंडकता बढ़ने लगी. आगामी 4-5 दिनों तक मौसम खुला रहने की संभावना विभाग ने जताई है और साथ ही न्यूनतम तापमान के 13 डिसे तक उतरने के आसार भी हैं.

सबसे कूल रहा गोंदिया
संडे को विदर्भभर में गोंदिया सबसे ठंडा रहा. वहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिसे दर्ज किया गया. वहीं अकोला का न्यूनतम तापमान 18.0, अमरावती 16.0, बुलढाना 17.2, ब्रम्हपुरी 15.8, चंद्रपुर 17.2, गड़चिरोली 16.4, वर्धा 16.4, वाशिम 19.0, यवतमाल का न्यूनतम तापमान 15.5 डिसे दर्ज किया गया. पूरे विदर्भ में कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.