Published On : Tue, Dec 21st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में ठंड ने ली 3 की जान

Advertisement

नागपुर: इस समय समूचे विदर्भ क्षेत्र में कडाके की ठंड पड रही है और नागपुर में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है. वहीं शीत लहर के चलते गणेशपेठ, कपिल नगर व सोनेगांव परिसर में 3 लोगों की मौत हुई है. इसमें से गणेशपेठ पुलिस थाना क्षेत्र में वामन अण्णाजी सावले नामक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव फूटपाथ पर बरामद हुआ.

वहीं कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में 53 वर्षीय ट्रक चालक अशोक उर्फ दादाराव सोनटक्के (गंजीपेठ) कामठी रोड पर अपने ट्रक में मृत बरामद हुए. इसके अलावा सोनेगांव परिसर में 54 वर्षीय उदय भुते नामक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया.

तीनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है. साथ ही अनुमान जताया गया है कि, इन तीनों की मौत संभवत: ठंड सहन नहीं कर पाने की वजह से हुई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.