Published On : Tue, Jul 24th, 2018

नागपुर: आवाजाही के लिए खुला काफी हाउस चौक

Advertisement

नागपुर: शंकरनगर चौक से लॉ कालेज के बीच यातायात व्यवस्था लड़खड़ाने के कारण ट्राफिक पुलिस ने यहां नया ट्राफिक पैटर्न शुरू किया था. इसके लिए वेस्ट हाईकोर्ट रोड पर स्थित कॉफी हाउस चौक पर बैरिकेडिंग कर झंडा चौक से गोकुलपेठ की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यहां दोबारा व्यवस्था में बदलाव किया है. कॉफी हाउस चौक से बैरिकेड हटाकर आवाजाही वापस पहले जैसी कर दी गई है.

इससे व्यापारियों को काफी राहत पहुंची है और खुशी का माहौल है. इसके पहले की गई व्यवस्था से कुछ खास सुधार तो नहीं हुआ था, लेकिन नागरिकों को परेशानी हो रही थी. इसीलिए डीसीपी एस. चैतन्य ने ये बदलाव किए हैं. धरमपेठ परिसर में पार्किंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नई व्यवस्था भी प्रायोगिक तौर पर की गई है और जरूरत पड़ने पर दोबारा बदलाव किया जा सकता है. लॉ कालेज चौक से कॉफी हाउस चौक के बीच सड़क की दोनों तरफ चारपहिया वाहनों की पार्किंग नहीं होगी. दुपहिया वाहनों के लिए सिंगल लेन पार्किंग होगी.

इसके साथ ही लोटस बिल्डिंग के बगल के कैनल रोड पर किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे. यहां से तिलकनगर मार्ग कैनल रोड पर पहले की तरह वाहन पार्क किए जा सकते हैं.

Advertisement

इस चौक पर पूर्व और पश्चिम की तरफ वाहनों की आवाजाही होगी, लेकिन रोड कटिंग नहीं होगी. कॉफी हाउस चौक से लक्ष्मीभवन चौक के बीच वाहनों की सिंगल लेन पार्किंग होगी. लक्ष्मीभवन चौक से रामनगर की ओर जाने वाली सड़क पर चौधरी लाइफ स्टाइल तक चारपहिया वाहनों की सिंगल लेन पार्किंग होगी. इसी मार्ग पर पिकअप वाहनों को भी पार्किंग दी गई है जबकि दूसरी तरफ दुपहिया वाहनों के लिए सिंगल लेन पार्किंग होगी.

जल्द लगाएं सूचना फलक
पुलिस ने यहां यातायात सुचारु रखने के लिए व्यवस्था में बदलाव कर दिया है. निश्चित ही इससे लोगों को फायदा भी होगा. छोटे-छोटे पैच में पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है. इसीलिए जरूरी है कि लोगों को इसकी सही जानकारी मिले और यातायात व्यवस्था दोबारा न बिगड़े.

यहां मनपा को तुरंत सूचना फलक लगाने होंगे. पार्किंग और नो-पार्किंग जोन पर फलक लगाने जरूरी है. अन्यथा लोगों को बेवजह पुलिस की कार्रवाई झेलनी पड़ेगी. यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि केवल निर्धारित की गई जगहों पर ही अपने वाहन पार्क करें.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.