Published On : Wed, Feb 12th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

तेलंगखेडी गार्डन में कॉकटेल फेस्टिवल की परमिशन पर सस्पेंस?

Advertisement

नागपुर। शहर के तेलंगखेड़ी गार्डन में 15 और 16 फरवरी को आयोजित होने वाले कॉकटेल फेस्टिवल को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई अंतिम अनुमति नहीं मिली है। दूसरी ओर आयोजकों ने अनुमति मिलने से पहले ही शहर भर में कॉकटेल फेस्टिवल के आयोजन के होर्डिंग लगा रखे हैं। सूत्र बताते हैं कि तेलंगखेड़ी जैसे शासकीय उद्यानों में शराब से संबंधित किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं है लेकिन इसके बावजूद आयोजकों ने अनुमति के लिए आवेदन किया और अनुमति मिलने से पहले ही अपने कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन इसके टिकट भी बेचे जा रहे हैं।

इस मामले में जब नागपुर टुडे संवाददाता ने नागपुर पुलिस विभाग से संपर्क किया, तो डीसीपी झोन 2 राहुल मदने ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस आयोजन को परमिशन नहीं दी गई है।

डीसीपी मदने ने बताया, आयोजकों ने परमिशन के लिए आवेदन किया है, जिसे हमने माननीय पुलिस आयुक्त (सीपी) साहब को भेज दिया है। अंतिम निर्णय वही लेंगे। आज की तारीख तक इस आयोजन को कोई अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी ही निर्णय लेंगे और फिलहाल इस विषय पर अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

Advertisement

दूसरी ओर आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि आयोजकों ने विभाग में भी नहीं आवेदन किया है। इस विषय में आयोजन स्थल के प्रबंधकों की ओर से एनओसी मिलने पर ही अनुमति दी जाएगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि यदि इस विषय में लिखित आपत्ति दर्ज होती है तो अनुमति देने के सवाल पर जांच भी की जाएगी।

गौरतलब है कि तेलंगखेड़ी गार्डन पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के अंतर्गत आता है जो कि एक सरकारी संस्थान है। सवाल यह उठता है कि आखिर शासन के नियमों की अनदेखी करते हुए आयोजकों ने यह कदम किसकी शह पर उठाया है?

– रविकांत कांबले

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.