Published On : Tue, Feb 13th, 2018

कोच्चि शिपयार्ड में बड़े धमाके से 4 की मौत

Advertisement

केरल के कोच्चि में एक शिपयार्ड में धमाका होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई जख्मी हो गए हैं। न्यजू एजेंसी के मुताबिक पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

अभी तक धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन यह पता चला है कि धमाका एक कैंटेनर के वाटर टैंकर में हुआ है। आग लगने के बाद हालात और बदतर हो गए, जिसकी चपेट में कई जिंदगियां आ गई हैं।

घायलों को मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आग जिस कंटेनर में लगी वह ओएनजीसी का है, जिसकी मरम्मत चल रही थी।

Gold Rate
Feb 13 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement