Published On : Tue, Mar 27th, 2018

कोबरा पोस्ट का “आपरेशन 136”: पैसे लेकर खबरें और हिंदुत्व का एजेंडा चलाने को तैयार हैं कई मीडिया समूह

Advertisement

वेबसाइट कोबरा पोस्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। उसके द्वारा किए गए एक स्टिंग आपरेशन में ये बात सामने आयी है कि कई बड़े मीडिया समूह पैसे के बदले खबरें चलाने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही वो काला धन भी लेने के लिए तैयार दिखे। ‘ऑपरेशन 136’ के नाम से किए गए इस स्टिंग ऑपरेशन को लेकर कोबरा पोस्ट ने दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।

कोबरा पोस्ट ने बताया कि यह मीडिया समूह ‘हिन्दुत्व’ के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पैसे लेकर राजनीतिक अभियान चलाने को तैयार हो गए।

कोबरा पोस्ट ने कई न्यूज चैनल, अखबार, वेबसाइट के उच्च प्रबंधन से बातचीत के वीडियो भी साझा किए।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जो मीडिया समूह पैसे के बदले खबरें चलाने को तैयार थे, उनमें हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’, ‘साधना प्राइम’, ‘हिन्दी खबर’, हिन्दी अखबार ‘दैनिक जागरण’, नामी वेबसाइट ‘स्कूप हूप’, के नाम शामिल हैं। इसके अलावा ‘सब टीवी’, ‘अमर उजाला’, ‘डीएनए’, ‘यूएनआई’, ‘समाचार प्लस’, ‘9एक्स’, ‘पंजाब केसरी’, ‘rediff.com’ भी इस स्टिंग में पैसे के बदले खबरें चलाने को तैयर दिखे।

दिलचस्प बात यह है कि इस स्टिंग ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन 136 इसलिए रखा गया क्योंकि कुछ महीनों पहले आई वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत का स्थान 136वां है।

प्रेस कांफ्रेंस में कोबरा पोस्ट के चीफ अनिरुद्ध बहल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, वरिष्ठ पत्रकार प्रणंजय गुहा ठाकुरता और दि वायर के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन मौजूद थे।

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges