Published On : Wed, Sep 5th, 2018

कोयला घोटाले मामले में अब तेज हुई कारवाई, पुख़्ता सबूतों के साथ विभाग

Advertisement

नागपुर: कोयला घोटाले के केंद्र बिंदु में नागपुर भी शामिल है. नागपुर में कोयला घोटाले से जुड़े अनेक मामले चल रहे हैं. इन मामलों में प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक लगभग 360 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. यह कार्रवाई पिछले डेढ़-दो वर्षों में हुई है, परंतु हाल फिलहाल में जब्ती की कार्रवाई में तेजी आई है.

सूत्रों ने बताया कि आरंभिक काल में विभाग केवल कागजों को खंगाल रहा था, अब विभाग के पास पुख्ता सबूत आ गए हैं, जिसके कारण विभाग जब्ती और चार्जशीट जैसे कदम उठाने लगा है. जानकारों की माने तो कोयला घोटाले में ही आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि बयान लेने एवं अन्य कार्यों को पूरा कर लिया गया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जायस्वाल की 320 करोड़ की जब्ती
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जायस्वाल समूह की ही अब तक 320 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. ग्रेस इंडस्ट्रीज मामले में 24 करोड़ और डागा के मामले में 17 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है. 8-10 मामलों में से 3-4 मामलों में विभाग की ओर से अब तक चार्जशीट दाखिल भी किया जा चुका है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.