Published On : Sat, May 1st, 2021

वेकोलि में कोयला खनिक अभिनंदन दिवस संपन्न

Advertisement

नागपुर – वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज , (शनिवार 01 मई, 2021) को कोयला श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कोयला खनिक अभिनंदन दिवस मनाया गया. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में कम्पनी मुख्यालय में आयोजित ” कोयला खनिक अभिनंदन दिवस ” पर वेकोलि एवं सीएमपीडीआईएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने शहीद स्मारक एवं कोयला खनिक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया.

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि “श्रमेव जयते” हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है. हम सभी के मन में श्रम और श्रमिकों के प्रति पूरा आदर है. श्री कुमार ने वेकोलि परिवार के सदस्यों एवं ठेकेदारी कामगारों से भी कोरोना-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वस्थ और सुरक्षित रहने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि कोयला- उत्पादन का अपना प्रमुख दायित्व निभाते हुए, कोरोना – संक्रमण की वर्तमान आपदा से निपटने के लिए भी कम्पनी हर स्तर पर प्रयास करते हुए योगदान कर रही है. कम्पनी के अस्पतालों में 264 बेड कोरोना से संक्रमित लोगों के लिए सुरक्षित हैं. क्षेत्रों के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन और एम्बुलेंस की सुविधा 24 X 7 उपलब्ध हैं. WCL के हॉस्पिटल्स में इलाज़ के बाद 911 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे हैं.

Advertisement

कर्मियों एवं उनके आश्रितों सहित 18,171 लोगों को वैक्सीन लगवाया जा चुका है. बड़ी संख्या में RTPCR और ANTIGEN Test आदि कराये जा रहे हैं. सभी कार्य-स्थलों एवं कॉलोनी में नियमित Sanitization कराया जा रहा है. टीम वेकोलि के सदस्य बड़ी संख्या में स्वेच्छा से प्लाज़्मा एवं रक्त-दान के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं.

इस अवसर पर निदेशक ( कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री अजित कुमार चौधरी, निदेशक (वित्त) श्री आर पी शुक्ला, संचालन समिति सदस्य श्री सी जे जोसफ तथा श्री सुनील मिश्रा एवं विभागाध्यक्ष प्रमुखता से उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री एस पी सिंह सलाहकार (जनसंपर्क) ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.