Published On : Fri, Oct 8th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

कोल इंडिया देश की ऊर्जा जरूरत की आपूर्ति सुनिश्चित करता रहेगा – अग्रवाल

Advertisement

– पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा- 2 खदान में कंटीन्यूअस माइनर पैकेज का शुभारंभ

नागपुर – कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री प्रमोद अग्रवाल ने आज वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा-2 भूमिगत खदान में कंटीन्यूअस माइनर पैकेज का शुभारंभ किया। तवा – 2 को मिली इस अवसर पर श्री प्रमोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड देश की ऊर्जा आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए सैदव तत्पर है।

वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक श्री मनोज कुमार ने पाथाखेड़ा क्षेत्र को निकट भविष्य में और आधुनिक तकनीक से संचालित उपकरण दिए जाने का आश्वासन दिया और आशा व्यक्त की कि यथाशीघ्र पाथाखेड़ा क्षेत्र अपने पुराने गौरव को हासिल कर सकेगा।

उल्लेखनीय है कि इस मशीन से तवा-2 खदान कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

Advertisement

इस अवसर पर सर्वश्री विनय रंजन, निदेशक (कार्मिक) कोल इंडिया, वेकोलि के निदेशकगण डॉ. संजय कुमार, अजित कुमार चौधरी, आर. पी शुक्ला, बबन सिंह, सीवीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, डीएम बैतूल अमनबीर सिंह बैस, एम. के. सिंह, ईडी सीआईएल और चेयरमैन के टीएस, पाथाखेड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री सौमेंदू कुंडू, संचालन समिति और कल्याण मंडल के सदस्यगण सर्वश्री शिव कुमार यादव, सी. जे. जोसफ़, सौरभ दुबे, अशोक नामदेव, कामेश्वर राय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण और खनन कर्मी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह नई सौगात मिलने पर सभी में उत्साह देखने को मिला।

कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत संबोधन निदेशक तकनीकी (पी एंड पी) श्री बबन सिंह ने किया और कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सलाहकार (जनसम्पर्क) श्री एस. पी. सिंह ने किया। समारोह का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया,जिसमें कम्पनी कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में जुड़े।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.