Published On : Sat, Oct 9th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

कोल इंडिया के अध्यक्ष ने की टीम वेकोलि की सराहना

Advertisement

– चेयरमैन ने समीक्षा बैठक में कम्पनी कर्मियों को प्रोत्साहित किया

नागपुर – कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल ने टीम वेकोलि की कार्य संस्कृति और कम्पनी के निष्पादन की सराहना की। आज वेकोलि मुख्यालय में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि वेकोलि जैसी समर्पित टीम को देखकर वे कोयला उत्पादन और प्रेषण को लेकर आश्वस्त हैं।

कोरोना संक्रमण की दहशत के बावजूद कोयला उत्पादन में लगातार शामिल कम्पनी कर्मियों की सरहाना की और कहा कि ऐसे ही संकल्प हमें दूसरों से अलग नाम और पहचान दिलाते हैं। उन्होंने कम्पनी कर्मियों का आह्वान किया कि अपने कार्य के प्रति सदैव तत्पर रहें,क्योंकि देश की ऊर्जा सुरक्षा का बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप पर है। श्री प्रमोद अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में उपस्थित कम्पनी के क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षों से अपील की कि किसी भी कार्यक्रम या परियोजना को समयबद्ध तरीके से संपन्न करें।

इसके पूर्व श्री अग्रवाल ने वेकोलि संचालन समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में उनसे संवाद किया।तत्पश्चात, उन्होंने कॉल सेंटर तथा नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया। कम्पनी मुख्यालय आगमन पर सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। बैठक में सीआईएल के निदेशक (कार्मिक और औद्योगिक संबंध) श्री विनय रंजन, वेकोलि के सीएमडी श्री मनोज कुमार, निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री अजित कुमार चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) श्री बबन सिंह, निदेशक (वित्त) श्री आर. पी. शुक्ला, श्री एम. के. सिंह, ईडी (सीआईएल) और चेयरमैन के तकनीकी सचिव प्रमुखता से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.