Published On : Sun, Jan 20th, 2019

कोल इंडिया अन्तर कम्पनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Advertisement

कोल इंडिया अन्तर कम्पनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज यहां वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

वेकोलि की मेज़बानी में आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में नागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री डी. एम. गोखले, महाप्रबंधक (संचालन) श्री एस. के. शर्मा, महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री इक़बाल सिंह, महाप्रबंधक (कल्याण) श्री एस. एस. वेमुलकोंडा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री आर. जी. गेडाम, कल्याण मंडल सदस्य श्री बृजेश सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) श्री ए. के. सिंह तथा वेकोलि स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सचिव श्री जोवेल चांदेकर प्रमुखता से उपस्थित थे।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है कि, इस टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह वेकोलि के सीएमडी श्री आर. आर. मिश्र की प्रमुख उपस्थिति में 24 जनवरी को होगा।

Advertisement

इस बीच, कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कम्पनियों एवं सिंगरेनी कॉलरिज कंपनी लिमिटेड की टीमें अलग अलग मैदानों पर ख़िताबी जीत के लिए जोर-आजमाइश करेंगी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक) श्रीमती अर्चना सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन खेल संगठक श्री जी. पी. सिंह ने किया। कार्यक्रम में खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges