Published On : Wed, Mar 6th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

मुंबई में CNG के दाम में गिरावट, प्रति किलो ढाई रुपये की कटौती

Advertisement

मुंबई में CNG के दाम में कटौती की गई है. प्रति किलो ढाई रुपये की गिरावट आई है. अब मुंबई में एक किलो सीएमजी की कीमत 73.50 रुपये होगी. महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मंगलवार को मुंबई और महनगर क्षेत्र के लिए सीएमजी की कीमतों में कटौती की है. कंपनी ने सीएमजी की कीमतों में प्रति किलो 2.5 रुपये की कटौती का ऐलान किया है.

अब 73.40 रुपये हुई एक किलो सीएनजी की कीमत
यह कटौती 5/6 मार्च की मध्यरात्रि से लागू होगी. नई कीमत के हिसाब से अब एक किलो सीएनजी के लिए सिर्फ 73.40 रुपये देना होगा.

पेट्रोल की तुलना में 53 फीसदी, डीजल की तुलना में 22 फीसदी बचत
नई कीमतों की बात करें तो इससे आम लोगों की बचत भी होगी. मसलन, पेट्रोल की तुलना में 53 फीसदी और डीजल की तुलना में सीएजी पर 22 फीसदी की बचत हो सकती है.

गैस की खपत बढ़ाने में मिलेगी मदद, भारत बनेगा स्वच्छ
कंपनी ने बताया कि सीएनजी की कीमत में इस कटौती से उपभोक्ताओं को बेजोड़ सुविधा और पर्यावरण फ्रेंडली होने के नाते प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ेगी. भारत को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में भी मदद मिलेगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.