Published On : Thu, Feb 28th, 2019

ईंधन बचत के लिए सीएनजी बस मनपा बेड़े में

Advertisement

सीएनजी बस का शुभारंभ करेंगे गडकरी

नागपुर : केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना के तहत नागपुर मनपा शहर में पहली मर्तबा सीएनजी बस सेवा शुरू करने जा रही है. जिसका विधिवत उद्धघाटन गडकरी के हाथों आगामी शनिवार सुबह 11 बजे मनपा मुख्यालय में होने जा रहा है. उक्त जानकारी परिवहन समिति सभापति बंटी कुकड़े ने दी.

उक्त बस आपली बस के ठेकेदार कंपनी ट्रैवेल टाइम के कोटे से परिवर्तित करने हेतु दहिसर भेजा गया था. तय रणनीति के तहत पुणे की रॉमेट कंपनी व उसके स्थानीय सहयोगी कंपनी खापरी स्थित ट्रैवेल टाइम के डिपो में अन्य 49 बसों को सीएनजी में परिवर्तित करेंगे. जिसके लिए उन्हें 3 माह का समय दिया गया हैं. परिवर्तित करते समय परिवर्तित बसों का रंग भी हरा किया जाएगा.

कुकड़े के अनुसार उक्त सभी बसों का 6 माह संचालन के बाद समीक्षा की जाएगी. रॉमेट कंपनी ही सीएनजी भी उपलब्ध करवाएगी. इससे मनपा को डीजल के बनस्पत सीएनजी उपयोग से 27 रुपये प्रति किलो के फायदा के साथ ही एक- डेढ़ किलो मीटर अधिक का एवरेज भी देगा.

Advertisement

इथेनॉल बस पुनः शुरू होगी
मनपा आयुक्त के बाद कुकड़े ने भी बंद पड़ी इथेनॉल बसें नए सिरे से करार के बाद सड़कों पर नज़र आएगी. इसे भी ट्रैवेल टाइम संचालन करेगी. स्कैनिया का बकाया भुगतान और कलपुर्जे उपलब्धता पर गंभीरता से चर्चा शुरू है. स्कैनिया का मनपा पर 10.94 करोड़ का बकाया है.

इलेक्ट्रिक बस आचार संहिता के बाद
परिवहन विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि 5 इलेक्ट्रिक बस खरीदने हेतु टेंडर जारी किया गया. लगातार 3 दफे टेंडर जारी करने के बाद एकमात्र ठेकेदार कंपनी ने स्पर्धा में भाग लिया. विभाग टेंडर खोलने के आनाकानी कर रहा था. कुकड़े की डपट के बाद टेंडर खोला गया. जिसका टेक्निकल बिड अभी खुला है.

सम्पूर्ण प्रक्रिया के बीच चुनावी आचार संहिता लगने वाली है. संभवतः आचार संहिता के कई महीने बाद इसी वर्ष बसें सड़कों पर नज़र आएगी. क्योंकि परचेस आर्डर के 6 माह के भीतर बसें उपलब्ध करवाने की अनिवार्यता रहती है. इस बसों को महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाया जाने वाला है, जिसके लिए राज्य सरकार ने निधि उपलब्ध करवाई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.