Published On : Wed, Jun 19th, 2019

सीएमआरएस ने किया इंटरचेन्ज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण , विविध उपकरणो का हुआ परीक्षण

Advertisement

नागपूर: महा मेट्रो नागपूर परियोजना के स्टेशनो और विविध तकनिकी उपकरणो तथा यात्री सुविधांओ की जाचपडताल करने हेतू ‘सीएमआरएस’ की टीम मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त श्री जनक कुमार गर्ग के नेतृत्व में बुधवार सुबह नागपूर पहूंची. टीम में वरिष्ठ अधिकारी के एल पुर्थी व वरुण मौर्य शामिल है.
निरीक्षण के पूर्व सिव्हिल लाईन स्थित मेट्रो हाऊस में टिम प्रमुख श्री गर्ग ने महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रिजेश दीक्षित से भी चर्चा की. ततपश्चात उन्होने वरिष्ठ अधिकारीयो के साथ बैठक में कार्यो का जायजा लिया. उल्लेखनीय है कि ‘सीएमआरएस’ की टीम सीताबर्डी इंटरचनेंज से खापरी स्टेशन तक ट्रॅक कि जाचपडताल करने के लिये दो दिवसीय दौरे पर यहा पहूंची है.

बैठक में महा मेट्रो के अधिकारीयो ने मेट्रो ट्रॅक, स्टेशन, रोलिंग स्टॉक आदी. तकनिकी जानकारी दी. प्रमुख रूप से महा मेट्रो के संचालक (परियोजना) श्री महेश कुमार, संचालक (रोलिंग स्टॉक) श्री सुनील माथूर, संचालक (वित्त) श्री एस शिवमाथन, महा व्यवस्थापक (प्रशासन) श्री अनिल कोकाटे उपस्थित थे. बैठक के पश्चात मेट्रो सुरक्षा आयुक्त तथा टीम ने सीताबर्डी स्थित इंटरचेन्ज स्टेशन का निरीक्षण कर वहा उपलब्ध व्यवस्था और उपकरणो की बारीकी से जाचपडताल की. तथा स्टेशन परिसर में लगाये गये स्मोक डिटक्षन सिस्टम, आपातकालिन प्रकाश व्यवस्था, अग्निशामक उपकरण, स्कॅनर, ऑटोमॅटिक फेयर कलेक्शन, एस्केलेटर आदि. का भी परीक्षण किया.

यात्री सुविधांवो से संबंधित की गयी व्यवस्था के प्रति टीम ने समाधान व्यक्त किया. स्टेशन पर मौजूद अधिकारीयो ने उन्हे प्रत्येक पहलु की विस्तृत जानकारी दी. २० जून को सीएमआरएस टीम इंटरचेन्ज स्टेशन से ट्रॉली में सवार होकर एयर पोर्ट तथा खापरी स्टेशन का निरीक्षण करेगी. टीम खापरी स्टेशन से इंटरचेन्ज स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का दौरा कर निरीक्षण करेगी.

सीएमआरएस दल का निरीक्षण : गुरुवार को सुबह मेट्रो सेवा बंद
दिनांक २०.०६.२०१९ (गुरुवार) को सीएमआरएस दल खापरी से सिताबर्डी के बिच मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेगा ! तदहेतू मेट्रो यात्री सेवा सुबह ०८.०० से ११.०० बजे तक बंद रहेंगी ! तथा दोपहर से मेट्रो यात्री सेवा नागरीको के लिए पूर्ववत शुरू रहेगी !

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.