Published On : Tue, Dec 13th, 2016

पे-टीएम के जरिये सीएम ने खरीदे संतरे!

Advertisement

cm-fadnavis-paytm-oranges-in-vidhan-bhavan
नागपुर:
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधान भवन परिसर में पे-टीएम के माध्यम से 200 रु पये के संतरे खरीदे. भाजपा विधायक अनिल बोंडे वरु ड से कुछ किसानों के संतरे के डब्बे विधान भवन परिसर में बेचने को लाये थे, जहा मुख्यमंत्री ने खुद 200 रु पये के संतरो को कैशलेस पद्धति के माध्यम से खरीदा.

मुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल निकाला और पे-टीएम से 200 रु पये के संतरे खरीदे जो सीधे फिलहाल अनिल बोंडे के बैंक एकाउंट मे चले गए जो किसानों तक पहुच जायेंगे. लेकिन विधान भवन परिसर में मुख्यमंत्री ने ये बताने की कोशिश की है कि कैशलेस को जितना कोसा जा रहा है वो तरीका कितना सरल और आसान है. ऐसे में मुख्यमंत्री के इस फंडे को कवर करने मीडिया कर्मियो की होड लग गई थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.