नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस 16 और 17 फरवरी की शाम शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बागियों के उपद्रव को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण की जनसभा में कांग्रेस की टिकट काटे जाने से खफा एक कार्यकर्ता ने उन पर स्याही फेंककर आक्रोश व्यक्त किया था। तब से शहर में आयोजित होने वाली हर वीआइपी की चुनाव सभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दौरा 16 और 17 फरवरी को रखा गया है। 16 फरवरी को दक्षिण पश्चिम शाम 6 बजे मानवता हाय स्कूल के सामने मैदान पर, शाम 7 बजे पश्चिम नागपुर के गिट्टीखदान स्थित रावण दहन मैदान पर, शाम 8 बजे उत्तर नागपुर के कांजी हाऊस चौक बिनाकी मंगलवारी। दूसरे दिन 17 फरवरी को दक्षिण पश्चिम नागपुर में शाम 6 बजे सुभाष नगर मैदान के बाद दक्षिण नागपुर में शाम 7 बजे छोटा ताजबाग, मध्य नागपुर में शाम 8 बजे तांडापेठ बंग्लादेश और पूर्व नागपुर में शाम 9 बजे प्रचार सभा आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews




