Published On : Wed, Aug 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video: 50 खोके, एकदम ओके… नारेबाजी के बीच महाराष्ट्र विधानसभा में भिड़े शिंदे और उद्धव गुट के विधायक

Advertisement

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के हाथ से सत्ता जाने के बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री तो बन गए. लेकिन शिवसेना (उद्धव गुट) और सरकार में शामिल विधायकों के बीच रस्साकशी अब भी जारी है. आज महाराष्ट्र की विधानसभा में एक अजीब नजारा देखने को मिला.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसी समय विपक्ष भी सीढ़ियों पर आकर जमकर नारेबाजी करने लगा. विपक्ष के विधायक हाथ में गाजर लेकर सत्ताधारियों को चिढ़ाने लगे. पहली बार विधानभवन की सीढ़ियों पर सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने-सामने भिड़ गए. इसके बाद उद्धव गुट के विधायक विधानसभा प्रांगण में शिंदे गुट के खिलाफ ’50 खोके, एकदम ओके’ जैसी नारेबाजी करने लगे और दोनों गुट आपस में भिड़ गए.

बता दें कि इस नारेबाजी को लेकर दोनों गुट के विधायकों के बीच पहले भी गर्मा-गर्मा हालात बन चुके हैं. तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष को सदन में मर्यादा ना लांघने की चेतावनी दी थी.

Advertisement

इसी के साथ ही आज बीजेपी विधायक नितेश राणे ने सदन में धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की मांग की है. उन्होंने सदन में अहमदनगर में धर्म परिवर्तन के नाम पर नाबालिग लड़की के ऊपर हुए अत्याचार का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य में बढ़ रही हैं.

राणे ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए लड़कों को बाकायदा रेट कार्ड दिया गया है, जिसके तहत इन लड़कों को पैसे मिलते हैं. राणे का कहना है कि हिन्दू लड़कियों को राज्य में टारगेट किया जा रहा है. इसीलिए अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए.

Advertisement
छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest

छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest

दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews  #StudentProtest #connaughtplacedelhi

दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews #StudentProtest #connaughtplacedelhi

अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha  #newsupdate

अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha #newsupdate

अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews

अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews

छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest #Education #News

छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...

नागपुर में एंटी नारकोटिक्स टीम का बड़ा एक्शन! #NagpurNews  #MDDrugs #AntiNarcotics #CrimeNews

नागपुर में एंटी नारकोटिक्स टीम का बड़ा एक्शन! #NagpurNews #MDDrugs #AntiNarcotics #CrimeNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges