Published On : Fri, Dec 30th, 2016

सिंधी समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री के हाथों लीज-पट्टे वितरित

Advertisement

cm-fadnavis-and-jeathani-1
नागपुर:
शहर के खामला परिसर में रहने वाले सिंधी समुदाय के विस्थापित लोगों को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के हाथों लीज-पट्टे वितरित किए गए। छत्रपति नगर स्थित छत्रपति क्रीड़ांगण मैदान में आयोजित समारोह में लीज-पट्टों का वितरण शुक्रवार शाम किया गया। उल्लेखनीय है कि नागपुर के खामला परिसर में बरसों से विस्थपित सिंधी समुदाय के नागरिक रहते हैं, लेकिन मलिकी हक के पट्टे नहीं होने से उन्हें हर तरह की नागरी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था। विस्थापित सिंधियों की इस पीड़ा को बार-बार राज्य सरकार तक पिछले साठ साल से पहुँचाया जा रहा था, लेकिन शासन-प्रशासन के कान पर जूँ भी नहीं रेंग रही थी। वर्ष 2014 में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनी तो सिंधी समुदाय की ओर से इस बरसों पुरानी मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के शहर महामंत्री संदीप जोशी और शहर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष विनोद जेठानी ने पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों के साथ मिलकर लगातार प्रयास जारी रखा।

cm-fadnavis-and-jeathani-2
लंबे संघर्ष के परिणाम स्वरूप मालिकी हक़ के पट्टे मिलने की खुशी में शुक्रवार को खामला परिसर में दीवाली सा माहौल रहा। सर्व श्री नारायण आहूजा, मनोज परसवानी, राजकुमार मंछानी, मोहन चावला, अनिल गजरानी, लक्ष्मीचंद बुधरानी, रमेश नाथानी, शोभराज आहूजा, घनश्याम रामचंदानी, आनंदराम आसुदानी, रमेश भवनानी, अशोक जेठानी, गिरिधर कोंडवानी,शंकर फुलवधानी, मोहन चोइथानी, पुरुषोत्तम शर्मा, उत्तम गलानी, दयालदास भाग्या, मुकेश सपवानी, राजू गंगवानी, राजकुमार परसवानी, कनू परसवानी, डॉ. पुष्पा उदासी, शोभा भाग्या, कांता रेवतानी, मधु आहूजा, गुरुमुखदास वरदानी, प्रताप लालवानी, अशोक छ्त्तानी, एड. कमल गुरवानी, किशनचंद लालवानी सहित सिंधी समुदाय के समस्त बांधवों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, शहर भाजपा के महामंत्री संदीप जोशी एवं सभी भाजपा विधायकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

lease-patte

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.