Published On : Thu, Oct 3rd, 2019

सीएमपीडीआई, क्षेत्रीय संस्थानद्वारा स्वच्छता रैली संपन्न

Advertisement

नागपुर : 150 वीं महात्मा गांधीजी की जयंती के अवसर पर कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआई क्षेत्रीय संस्थान-4 नागपुर मे क्षेत्रीय निदेशक श्री राजेश कुमार ‘अमर’ के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत, सीएमपीडीआई, क्षेत्रीय संस्थान-4,जरिपटका, कस्तूरबा नगर कार्यालय से जरिपटका मार्केट तक स्वच्छता रैली निकली गयी । इस स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए आवाहन किया ।

संस्थान कार्यालय से जरिपटका मार्केट तक के रास्ते (सड़क) में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक श्रमदान कार्यक्रम भी चलाया गया जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरा उठाकर जूट बैग (बोरों) में एकत्र किया गया । जरिपटका मार्केट पहुँचकर क्षेत्रीय निदेशक महोदय ने वहाँ सब्जी विक्रेताओं से बात कर उन्हे प्लास्टिक के थैले का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया एवं उन सब्जी की दुकानों पर खड़े ग्राहकों को भी प्लास्टिक के थैलों के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा कपड़े के थैले वितरित किए । साथ ही यह भी संदेश दिया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक की इस लड़ाई मे निजी जीवन में आत्मसात करने से ही हम सिंगल यूज़ प्लास्टिक की इस लड़ाई को जीत पाएंगे ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ आवाहन एवं पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुए संस्थान के सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे न तो कार्यालय में और न ही घर पर आज से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करेंगे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभागाध्यक्षों,श्रमिक संगठनो, अधिकारी असोशिएशन सहित संस्थान के सभी कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग किया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री मोहन,श्री अभय कुमार,श्री एम के रेड्डी, श्री के ए पंडियन, श्री राजेश पांडे,श्री सुधांशु मिश्रा,श्रीमती जसप्रीत के काहलों,श्री हरीपाल,श्री जगजीत सिंह,श्री राधेश्याम आचार्य,श्री एस आर लोमरोर,श्री डी सुब्बा राव आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.