Published On : Mon, Jan 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सभी दस जोन में स्वच्छता जागरूकता रैली

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका ने शनिवार को दस ज़ोन में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली में मनपा कर्मचारियों के साथ-साथ विविध स्वयंसेवक संस्थाओं के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी गण भी शामिल हुए.रैली का नागरिकों ने भी भरपूर समर्थन किया.

इस दौरान रैली के गुजरने वाले मार्ग से कचरा हटाया गया. महापौर दयाशंकर तिवारी, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी., स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वच्छता सर्वेक्षण नियंत्रण समिति के प्रमुख भुवनेश्वरी एस, अपर आयुक्त राम जोशी के मार्गदर्शन में शनिवार को मनपा के सभी दस ज़ोन में रैली का आयोजन किया गया.

लक्ष्मीनगर ज़ोन में सहायक आयुक्त गणेश राठौर के नेतृत्व में धंतोली गार्डन से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से धंतोली ज़ोन में जागरूकता पैदा की गई और सड़कों से प्लास्टिक कचरा उठाया गया.

Advertisement

धरमपेठ ज़ोन में सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे के नेतृत्व में कॉफी हाउस चौक से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली शिवाजी नगर, रामनगर, रवि नगर रोड और गोकुलपेठ मार्केट रोड तक निकला गया. रैली में ज़ोनल अधिकारी दीनदयाल टेंभेकर, ज़ोन के सभी स्वच्छता निरीक्षक और ग्रीन विजिल फॉउंडेशन के प्रमुख कौस्तुभ चटर्जी, सुरभी जायसवाल, मेहुल कोसुरकर, श्रिया जोगे सहित संगठन के 20 सदस्यों ने भाग लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.