Published On : Fri, Feb 24th, 2017

पार्टी पदाधिकारी से मारपीट करने वाले विधायक को शहराध्यक्ष की क्लीन चिट

Advertisement

Sudhakar Kohale
नागपुर:
मनपा चुनाव बीतते ही भाजपा विधायक परिणय फुके की गुंडागर्दी सामने आयी। इस प्रकरण में पार्टी के शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले उनका बचाव करते दिखायी दिए। शहराध्यक्ष के अनुसार अगर किसी के पास उनके आपराधिक रिकॉर्ड के सबूत हो तो वो उन्हें दे। फुके के खिलाफ अपनी ही पार्टी के एक पदाधिकारी से बेदम मारपीट करने का मामला दर्ज होने के बावजूद उन पर किसी तरह की कार्यवाही से कोहले ने इनकार किया।

कोहले के मुताबिक उन पर पीड़ित घनश्याम चौधरी पदाधिकारी द्वारा किसी भी तरह की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित का फ़िलहाल इलाज शुरू है मामले पर किये गए सवालो को पहले कोहले टालते दिखे पर पत्रकारों के लगातार सवाल पर उन्होंने मामले पर दखल लेने की जानकारी देते हुए उस पर जाँच जारी होने की बात कही।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.