Published On : Fri, Jul 5th, 2019

शनिवार को नितिन गडकरी लेंगे पदाधिकारियों की क्लास

Advertisement

नागपूर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब संगठन निर्माण के लिए पदाधीकारियों की कार्यशाला लेंगे. शनिवार 6 जुलाई को भाजपा के देशभर में सदस्य रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत हो रही है. इसी दिन पूर्व नागपुर के पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन होगा.

खरबी स्थित गंगा सेलेब्रेशन में बूथप्रमुख, शक्ति केंद्रप्रमुख और प्रमुख पदाधिकारियों को गडकरी मार्गदर्शन करेंगे. लोकसभा की जीत के बाद पहलीबार नागपुर के संघटन के कार्यक्रम में वे भाग ले रहे है. ख़ास बात यह है कि पूर्व नागपुर में सबसे ज्यादा मतदान गडकरी को मिला था.

शहराध्यक्ष पद की कमान संभालनेवाले प्रवीण दटके का भी यह पहला कार्यक्रम है. इस कार्यशाला में जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश महामंत्री रामदास आंबटकर, अनिल सोले, गिरीश व्यास, सुधाकर कोहले, विकास कुंभारे, मिलिंद माने, कृष्णा खोपडे, शहर संपर्कप्रमुख प्रमोद पेंडके, विस्तारक रामभाऊ आंबुलकर समेत नागपुर के सभी नगरसेवक,पदाधिकारी इसमें मौजूद रहेंगे. इसका आयोजन मंडल के अध्यक्ष महेंद्र राऊत, महामंत्री सेतराम सेलोकर, संजय अवचट, देवेंद्र काटोलकर, बाळा विटालकर, संपर्कप्रमुख सुनील सूर्यवंशी ने किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.