Published On : Fri, Oct 11th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

कांग्रेस समर्थक और नरेंद्र जिचकर के बीच झड़प, जमकर हुई हाथापाई; वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

नागपुर: कांग्रेस से निष्कासित नेता नरेंद्र जिचकर और दीपक वानखेड़े के बीच माइक को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों नेताओं के समर्थको के बीच हाथापाई भी हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नवरात्रि के मौके पर नरेंद्र जिचकर और दीपक वानखेड़े पश्चिम नागपुर के सुरेंद्र गढ़ परिसर में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। दोनों नेता मच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में नरेंद्र जिचकर ने अपने द्वारा किये कामों को लेकर बोलना शुरू किया। जिचकर थोड़ा ही बोले थे कि, दीपक वानखेड़े ने यह राजनीतिक कर्यक्रम नहीं ऐसा बोलते हुए जिचकर से माइक छीनने का प्रयास किया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जैसे ही यह जिचकर के समर्थको ने देखा उन्होंने वानखेड़े से ऐसा नहीं करने को कहा। लेकिन वानखेड़े ने माइक नहीं छोड़ा। जिसके बाद माइक को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक भी उसमें कूद गए। दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे से माइक छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों गुटों में मारपीट भी हो गई।

वर्तमान में जिचकर ठाकरे के विरोध में पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.