Published On : Tue, Dec 30th, 2014

सावली : ट्रक-दुपहिया में भिड़ंत, 3 की मौत

Advertisement


सावली (चंद्रपुर)।
यहां के हिरापुर यात्री आश्रय के समीप दुपहिया और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई. जिसमे तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी. नए वर्ष के पुर्व संध्या पर हुई इस घटना से परिसर हड़कंप मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्र. एम.एच.-34- एम- 8912 तेज रफ्तार से मूल से गडचिरोली की ओर जा रहा था. वही राजोली फॉल मार्ग की ओर से दुपहिया क्र. एम.एच.-33- के- 5779 पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे. इसी दौरान हिरापुर यात्री आश्रय के समीप अचानक ट्रक-दुपहिया में जोरदार टक्कर हुई. इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वही तीसरे युवक की मौत उपचार के लिए ले जाते दौरान हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी की मोटरसायकल ट्रक के निचे घुस गयी. मृतकों में रागुली फाल निवासी मनोहर गोपाला बाबनवाडे(25), संतोष ऋषी बाबनवाडे(33) तथा हिरापुर निवासी उद्धव यादव पिंपलखेड़े(30) शामिल है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही इस दौरान परिसर के लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ की थी. राष्ट्रीय महामार्ग चंद्रपुर-गडचिरोली पर यातायात कुछ देर के लिए बंद किया गया था. वही सावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपी ट्रक चालक प्रफुल सुरेश शेंडे (23) भेजगांव निवासी गिरफ्तार किया. परिस्थिती को नियंत्रण में करने के लिए दंगा नियंत्रण दल को बुलाया गया. आगे की जांच सावली पुलिस स्टेशन अंतर्गत चल रही है.

गौरतलब है कि, हिरापुर यात्री आश्रय के समीप अनेक छोटे- बड़े वाहन रास्ते के किनारे खड़े रहते है. वही से एक मार्ग बोथली हिरापुर तथा दूसरा मार्ग रावुली फाल की ओर जाता है. और दोनों मार्ग को लगकर एक खतरनाक मोड़ है. इस जगह अनेक दुर्घटनाएं होते रहती है. जिसमे निरपराध लोग जान अपनी गंवा चुके है. इस रास्ते से अनेक वाहन अधिक तेजी से गुजरते है.

accident-logo-2

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.