Published On : Tue, Sep 16th, 2014

गडचिरोली : येरकड के स्फोट में क्लेमोर माईन्स का उपयोग

Advertisement
Gadchiroli Naxali attack
गडचिरोली। नक्सलियों द्वारा सोमवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे के दौरान धानोरा तहसील के येरकड में किए गए स्फोट में 1 जवान शहीद तथा 4 जवान जख्मी हुए थे. यह स्फोट क्लेमोर माईन्स द्वारा होने की बात उजागर होकर, वह सिर्फ सौ मीटर की दुरी से किया गया है.
धानोरा तहसील के येरकड स्थित साप्ताहिक बाजार की ओर 18 पुलिसों का एक पथक गस्त लगाने गए था. शाम को वापिस आते समय नक्सलियों ने स्फोट किया जिसमें चेतन सालवे, नितेश भांडेकर, सुभाष समर्थ और माणिक मानकर के साथ और एक जवान जख्मी हुआ था. उन्हें हेलिकॉप्टर से नागपूर रेफर किया गया, किंतु चेतन सालवे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. गस्त लगाने गए जवान येरकड के मुख्य रास्ते से बायीं ओर से पैदल आ रहे थे. इस रास्ते के बाजु में झाड़ी होकर, आगे ओर एक रास्ता है वहां के झाड़ी में छुपे नक्सलियों ने स्फोट को अंजाम दिया. यह स्फोट क्लेमोर माईन्स का होकर, वह जमीन पर कही पर भी लगाया जा सकता है. ऐसा पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने स्पष्ट किया तथा परिसर में नक्सल के खिलाफ अभियान तीव्र किए जाने की जानकारी दी है.Gadchiroli Naxali attack
Gadchiroli Naxali attack

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.