Published On : Sat, Jan 20th, 2018

जज लोया की मौत से जुड़े मामले की सुनवाई करेगी सीजेआई की बेंच

Advertisement

Justice Loya
नई दिल्ली/नागपुर: सीबीआई की विशेष अदालत के जज बीएच लोया की मौत से जुड़े केस की सुनवाई अब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की बेंच करेगी। इससे पहले इस केस की सुनवाई जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच कर रही थी। कुछ दिन पहले जस्टिस अरुण मिश्रा ने खुद को इस केस से अलग कर लिया था। जज लोया 1 दिसंबर 2014 को नागपुर में अपनी सहकर्मी जज की बेटी की शादी में हिस्सा लेने नागपुर आये थे। इसी दौरान सरकारी गेस्टहाउस रवि भवन में उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। चीफ जस्टिस 22 जनवरी को इस मामले की सुनवाई करेंगे। चीफ जस्टिस के साथ इस बेंच में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हैं। इससे पहले यह मामला जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच के पास था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, मदन बी लोकुर और कुरियन जोसेफ ने 12 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमे अहम केसेस के अलॉटमेंट को लेकर सीजेआई के फैसलों पर सवाल उठाए गए थे। इस दौरान जज बीएच लोया की मौत से जुड़े केस का मामला भी सामने आया था।

मृत्यु के समय जस्टिस लोया देश में बहुचर्चित सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे थे। जिन परिस्थितियों में लोया की मृत्यु हुई उस पर सवाल खड़े किये गए थे। इस मामले में तब गुजरात के गृहमंत्री और वर्त्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आरोपी थे जो बाद में बरी हो गए।

Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above