नागपुर. सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में बनाए गए नियमों को दरकिनार कर शहर में घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. शहर के किसी भी होटल एवं रेस्टोरेंट के साथ ही छोटी दूकानों में इस तरह का तमाशा देखा जा सकता है.
इसे गंभीरता से लेते हुए शहर आपूर्ति विभाग द्वारा 2 स्थानों पर छापेमारी कर 5 घरेलू सिलेंडरों को जब्त किया गया. यह कार्रवाई अन्न धान्य वितरण विभाग की सहायक अधिकारी रोहिणी पाठराबे के नेतृत्व में परिमंडल अधिकारी रतन ठाकरे, आपूर्ति निरीक्षक ललित पाटिल, सचिन नन्नावरे, चंद्राकांत पाटिल, रमेश खेड़कर व संदीप तिवारी द्वारा की गई.
2 स्थानों पर छापेमारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा की गई छापेमारी में तुकड़ोजी पुतले के पास स्थित मनोज बार एंड रेस्टोरेंट से 1 व पराते सावजी से 4 सिलेंडर जब्त किये गये. विभाग द्वारा पिछले कुछ दिनों से इस तरह घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सर्च किया जा रहा है. इस सर्च में बुधवार को यह कार्रवाई की गई.
पाठराबे के अनुसार सब्सिडाइज सिलेंडर जरूरतमंदों को मिलना चाहिए लेकिन कुछ लोग गैर कानूनी रूप से इसका उपयोग कर रहे हैं. आगे भी इस तरह की कार्रवाई शुरू रहेगी.
"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"
नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews
मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews
मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews...
नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra









