Published On : Sat, Aug 13th, 2016

हजारों बच्चों ने एक साथ गाया वन्देमातरम

Advertisement

singing of Vandemataram by thousands of kids

नागपुर: मातृभूमि प्रतिष्ठान की ओर से शनिवार को नागपुर में अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह के दौरान सामूहिक वन्देमातरम गायन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों ने वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया। देशभक्ति की अलख जगाने और अखंड भारत के संकल्प के साथ बीते 5 वर्ष से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष मनिंदर सिंग बिट्टा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए। नितिन गडकरी ने कहा कि सुखी, समृद्ध और सामर्थवान भारत का निर्माण हमें करना है। स्वतंत्रता के लिए देशवासियो देशभक्ति की भावना पैदा करना जरुरी है। स्वतंत्रता के लिए कई लोगो ने बलिदान दिया है। महाराष्ट्र संतो, समाज सुधारकों, क्रांतिकारियों, देशभक्तों की भूमि रही है। देश की रक्षा के लिए महाराष्ट्र अग्रसर रहा है। इस धरती पर देशभक्ति जगाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमो के आयोजन की आवश्यकता है। मनिंदर सिंग बिट्टा ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आतंकवाद बड़ा खतरा है। देश के प्रत्येक नागरिक को इसके ख़िलाफ़ लड़ाई लड़नी होगी। तभी देश में सुख, शांति और स्वतंत्रता बरक़रार रहेगी।

Manindersingh Bitta
singing of Vandemataram by thousands of kids
singing of Vandemataram by thousands of kids

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.