Published On : Fri, Jan 2nd, 2015

कन्हान : वेतन से वंचित नगर परिषद कर्मचारी

Advertisement

 

  • 1 वर्ष से नहीं मिला वेतन
  • वेतन नही मिला तो कामबंद आंदोलन का इशारा

कन्हान (नागपुर)। ग्राम पंचायत का का नगर परिषद कन्हान में रूपांतर होकर एक वर्ष हो गया. यहां कार्यरत नगर परिषद कर्मचारीयों गत 1 वर्ष से वेतन नहीं मिला. कर्मचारियों को तुरंत वेतन दिया जाए अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी भारतीय ग्रापं कर्मचारी संघटना कन्हान-पिपरी की ओर से पत्र द्वारे दी गयी.
कन्हान-पिपरी ग्राम पंचायत का 17 जनवरी 2014 को नगर परिषद में रूपांतर हुआ. ग्राम पंचायत में कार्यरत 61 कर्मचारी नगर परिषद में कार्यरत है. 17 जनवरी से अब तक थकित वेतन और अन्य भुगतान  बकाया है. पत्र क्र. 236/14, 04-07-14, प्र.क.236/1,11-09-14, प्र.क.239/14, 07-10-14, प्र.क.240, 20-10-2014 के अनुसार, नप प्रशासन और मुख्याधिकारी को भारतीय ग्राम पंचायत कर्मचारी संघटना कन्हान पिपरी ने, बार-बार पत्र देकर वेतन की मांग की है. लेकिन वहां से कोई भी जवाब नहीं मिला. जिससें कर्मचारियों में रोष निर्माण हुआ है. कर्मचारियों की बीमा पॉलिसी रद्द हुयी है. बैंक का हफ्ता न भरने से कर्मचारीयों को कर्ज भी नही मिल पा रहा है.

वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक परिस्थिती दयनीय है. परिवार के सदस्यों का पालन-पोषण करना मुश्किल हुआ है. कर्मचारियों पर आत्महत्या करने की नौबत आई है. कन्हान नप कर्मचारियों का एक साल का थकित वेतन और अन्य भुगतान तुरंत दे अन्यथा संघटना मार्फ़त काम बंद आंदोलन किया जायेगा. इसके लिए नप प्रशासन और मुख्याधिकारी खुद जिम्मेदार रहेंगे. ऐसी चेतावनी पत्र द्वारा दी गयी. पत्र की प्रतिलिपी विधायक, प्रादेशिक संचालक, जिलाधिकारी, उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थानेदार कन्हान को दी गयी है.

1 वर्ष पूर्व भी कन्हान ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को वेतन 10-12 महीने तक नहीं मिलता था. नगर परिषद होने के बाद नियमित वेतन दे ऐसी विनंती कर्मचारियों ने की है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.