Published On : Mon, Nov 10th, 2014

चंद्रपुर : कांग्रेस के फारूख सिद्दीकी गिरफ्तार

Advertisement


नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़

Faruq siddiki
चंद्रपुर। पठाणपुरा परिसर के जमनगट्टी के मदरशा में शिक्षा ले रही नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में मदरशा के संचालक मो. फारूख नजीर आलम सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सिद्दीकी शहर कांग्रेस का पदाधिकारी होने की जानकारी उजागर होते ही राजकीय व शैक्षणिक विभाग में खलबली मच गई. फारूख सिद्दीकी का जमनगट्टी में मदरशा है. मदरशा से मुस्लीम समाज के विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा समेत धार्मिक शिक्षा भी दी जाती है. इस मदरशा से दूसरे जिले के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे है. पीडित छात्रा यवतमाल जिले के वणी तालुका की निवासी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर को सिद्दीकीने उक्त पीड़िता को मदरशा के अपने कार्यालय में बुलाया तथा उसका हाथ पकड़कर उससे दोस्ती करने कहा व उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. पीड़िता ने आप बीती परिजनों को बताई. मदरसा परिसर में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान आरोपी सिद्दीकी को कड़ी सजा देने की मांग नागरिकों ने की. इस वजह से परिसर में तनाव निर्माण हुआ. पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तथा आरोपी फारूख सिद्दीकी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भादंवि की धारा 354, बालअत्याचार व बाललैंगिक कायदा 7, 8, 9 फ 10, 11, 12 के तहत मामला दर्ज किया. शनिवार को न्यायालय में पेश किये जाने पर न्यायालय ने दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.