Published On : Sat, Apr 14th, 2018

शहर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 127वी जयंती मनाई धूमधाम से

Advertisement

नागपुर: देश में भारतीय सविंधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 127वी जयंती पुरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है. इस दौरान शहर में भी आंबेडकर जयंती का माहौल जगह जगह पर देखा जा सकता है.

दीक्षाभूमि में सुबह से ही अनुयायियों की भीड़ बाबासाहेब को नमन करने के लिए दिखाई दी. सविंधान चौक पर कल रात से ही कार्यक्रम किए जा रहे है और रात में केक भी काटा गया. सुबह भी सविंधान चौक पर शहर के कोने कोने से लोगों ने आकर बाबासाहब को नमन किया.

विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के साथ ही संघटनो ने भी सविंधान चौक पर दस्तक दी. हाथो में नीले, और पंचशील के झंडे लेकर रैलियों के माध्यम से भी अनुयायियों ने बाबासाहेब की जयंती मनाई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.