Published On : Wed, May 15th, 2019

भाजयुमो नागपूर ने किया ममता बॅनर्जी का विरोध

Advertisement

भाजयुमो ने किया ममता बेनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुतला भी फूंका

नागपुर- कल पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को तृणमूल कांग्रेस ने प्रचार रैली निकालने से रोका गया. इसके बाद भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पथराव और दंगे भी किए. इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से संविधान चौक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया और और नारेबाजी की गई.

इस दौरान भाजयुमो की अध्यक्ष शिवानी दानी ने कहा कि ममता बनर्जी ने कहा है कि वे मोदी की प्रधानमंत्री नही मानती.आप मोदी का विरोध करो, भाजपा पार्टी का विरोध करने की बात कहती है. बनर्जी ने ऐसा कहकर संविधान का अपमान किया है. दानी ने कहा कि बेनर्जी जिस अभिव्यक्ति की आजादी की बात करती है और एक लड़की ने उनका मेमे बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो उसे जेल भेजने का निर्णय लिया गया. यह संविधान पर बड़ा आघात है. यह सहन नही करने की चेतावनी भी दानी ने दी है.

Advertisement

इस दौरान प्रदर्शन में शिवानी दाणी वखरे, जितु ठाकुर, राहूल खंगार, बालू रारोकर, कमलेश पांडे,आलोक पांडे, सचिन करारे, सचिन सावरकर, रितेश रहाटे, योगी पाचपोर, राजा मोहिते, राशिद शेख़, हर्शल तिज़ारे, मनजीत ठाकुर, मोनु धुर्वे, पुष्कर पोषेत्तिवार, जय सजवानी, सुमित यादव, भक्ति आमटे, आरती पांडे, अक्षय पाटिल, प्रसाद मज़ूमदार व भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.