Published On : Tue, Oct 5th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

नागरिकों को रोजगार के नए अवसर तलाशने होंगे- अनिल गलगली

Advertisement

मुंबई – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया

कर्मवीर भाऊराव पाटिल प्रबोधिनी लाइब्रेरी और न्यू एंटरप्रेन्योर कुर्ला ने संयुक्त रूप से कुर्ला में संजय मोरे और गीतेश खेडेकर द्वारा करियर विषय पर करियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मार्गदर्शक के तौर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अमेय नागवकर, प्रो. दिलीप मेंहंदले और विनोद साडविलकर मौजूद थे.

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि कोरोना काल में रोजगार समाप्त हो गया है और अब स्वरोजगार की ओर मुड़ने का समय आ गया है. सरकार और महानगर पालिका अपने स्तर पर यथासंभव काम कर रही है लेकिन नागरिकों को रोजगार के नए अवसर तलाशने की जरूरत है। अमेय नागवकर ने उपस्थितों का बेहतरीन मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर श्रुती साडविलकर,दक्षा कटके,शुभम मोरे,शारदा मोरे,अक्षदा सांडगे,तन्वी नांगरे,सतीश नांगरे,अवधूत पारकर छात्र सहभागी हुए. इसके अलावा गिरीश कटके,धनंजय पवार, महेंद्र भास्कर, सलीम शेख, राजेंद्र गायकवाड, चंद्रकांत यादव, दशरथ सुर्यवंशी, सायरा शेख, रश्मी भावसार, भाऊ शेलटकर, प्रकाश वाघ, सीमींतिनी खोपकर, जनार्दन कारंडे, राम वर्मा, मनोहर सांडगे, मुश्ताक अली, चारूदत्त पावसकर, संतोष वेंगुर्लेकर, विश्वनाथ सावंत, एड.प्रणिल गाढवे, अनिकेत गाढवे आदि उपस्थित थे. आभार प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता विनोद साडविलकर ने माना.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.