Published On : Mon, Oct 14th, 2019

तात्या टोपे नगर परिसर में मुख्यमंत्री के लिए निकली पदयात्रा को नागरिकों का समर्थन

Advertisement

नागपुर: नागपुर विधानसभा का चुनाव अभी कुछ दिनों पर आकर ठहर गया है. ऐसे में राजनैतिक पदयात्राओ का दौर भी अपने चरम पर पहुंच गया है. दक्षिण पश्चिम के उमेदवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए निकाली जा रही पदयात्रा सोमवार 14 अक्टूबर को तात्या टोपे नगर परिसर में घूमी.

इस दौरान पदयात्रा का नेतृत्व मनपा सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी ने किया. इस समय शहर की महापौर नंदाताई जिचकार प्रमुख रूप से मौजूद थी. यह पदयात्रा आनंद नगर, देव नगर, अत्रे ले आउट, धनगरपुरा, कोतवाल नगर और प्रतापनगर परिसर में निकाली गई.

इस दौरान इस पदयात्रा में सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता, समर्थक और नागरिक मौजूद थे. जगह जगह पर पदयात्रा का स्वागत किया गया, कई जगहों पर फूलों से भी स्वागत पदाधिकारियों का किया गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के द्वारा परिसर में किए गए कार्यो को लेकर परिसर के नागरिक काफी संतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्थन देने का इस दौरान निश्चय किया है. पदयात्रा के दौरान नागरिकों ने घरों से बाहर आकर पदाधिकारियों को अभिवादन किया. नागरिकों का जोश और उत्साह इस समय देखने लायक था.

इस पदयात्रा में नगरसेवक दिलीप दिवे, नगरसेवक प्रमोद तभाने, नगरसेविका सोनाली कडु, पूर्व नगरसेवक गिरीश देशमुख, पूर्व नगरसेवक गोपाल बोहरे, परेश जोशी, छोटू बोरिकर, अनुसूया गुप्ता, तुषार ठावरे,शंतनु येरपुड़े, रवि कुलकर्णी, माधुरी इंदूरकर, आशीष भिड़े, प्रदीप चौधरी, नितिन महाजन समेत सैकड़ो कार्यकर्ता,पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.