Published On : Fri, Feb 7th, 2020

जर्मनी के मेयर (Mayor ) के हाथों ग्रीन विजिल पुरस्कृत

Advertisement

नागपुर– रेडी टू इनोवेट वर्ल्डवाइड (Ready 2 Innovate Worldwide) संस्था द्वारा आयोजित ‘Citizen’s Participation Award 2020’ के तहत नागपुर के ग्रीन विजिल पर्यावरण संस्था को पर्यावरण संरक्षण एवं शास्वत विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के कारण पुरस्कृत किया गया.

Rajiv Gandhi National Institute for Intellectual Property Management के सिविल लाइन्स स्थित सभागृह में आयोजित पुरस्कार समारोह में ग्रीन विजिल फाउंडेशन को यह पुरस्कार जर्मनी (Germany ) के कर्ल्सरूहे (Karlsruhe) शहर के महापौर डॉ. फ्रैंक मेंटरप (Dr. Frank Mentrup) एवं नागपुर शहर के महापौर संदीप जोशी के हाथों से प्रदान किया गया l कार्यक्रम के दौरान जर्मनी (Germany) से आए हुए उच्च स्थरीय शिष्ट मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे .

ग्रीन विजिल फाउंडेशन पिछले दस सालों से बिना किसी बाहरी आर्थीक सहायता लिए पर्यावरण संरक्षण के 500 से भी ज्यादा अभियान चला चुके हैl जिसमे, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, अवैध पेड़ कटाई के खिलाफ लड़ाई, कचरे का वर्गीकरण, निर्माल्य संकलन, स्वच्छ भारत अभियान, प्लास्टिक मुक्त नागपुर आदि मुख्य है.

पुरस्कार प्राप्ति के दौरान ग्रीन विजिल संस्था के टीम लीड सुरभि जैस्वाल ने कहा, ऐसे पुरस्कार हौसला बढ़ाते है और यह दर्शाता है की हमारी दशा और दीशा दोनों सही है . उन्होंने कहा की यह पुरस्कार सिर्फ ग्रीन विजिल का नहीं बल्कि नागपुर के हर आम नागरिक का है जिन्होंने पल पल पर्यावरण संरक्षण एवं शास्वत विकास में हमें साथ दिया l

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.