
नागपुर: नागपुर महानगर पालिका के आयुक्त श्रावण हर्डीकर का कहना है कि मध्यम-वर्ग अभी भी इ-कचरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं, इसलिए सामान्य कचरे के साथ ही वे इ-कचरे को निपटाने की कोशिश करते हैं, जबकि पर्यावरण की दृष्टि से जरुरी यह है कि इ-कचरे का निपटारा अन्य कचरे से अलग-थलग किया जाए। उन्होंने इस संबंध में जन-जागरुकता का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि स्वस्थ मानव समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लिए आम लोगों को इस बाबत जागरुक बनाया जाए।
श्री हर्डीकर, महानगर पालिका, मैत्री परिवार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लोक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इ-कचरा संकलन अभियान की शुरुवात करने के बाद उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। अमरावती मार्ग स्थित साई-श्रद्धा लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त डॉ. के. वेंकटेशम, पुलिस अधीक्षक शैलेश बालकौड़े, लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक श्रीधर गाडगे, परसिस्टेंट सिस्टम के समीर बेंद्रे, मैत्री परिवार के अध्यक्ष प्रा. संजय भेंडे, सचिव प्रमोद पेंडके, मकरंद देशपांडे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
श्री हर्डीकर ने इ-कचरे के अलग से निपटारे पर जोर देने का आग्रह किया। पुलिस आयुक्त डॉ. वेंकटेशम ने इ-कचरे के प्रबंधन की जिम्मेदारी नागरिकों से लेने का अनुरोध किया। उन्होंने इ-कचरा संकलन अभियान को नागपुर पुलिस के सहयोग प्रति आश्वस्त किया।
प्रा. संजय भेंडे ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए उपस्थितों को बताया कि मनपा के सभी दस जोन क्षेत्र से इ-कचरा संकलित किया जाएगा। मकरंद देशपांडे ने पॉवर पॉइंट प्रदर्शन के जरिए बताया कि इ-कचरा कैसे संकलित किया जाएगा। माधुरी यावलकर ने कार्यक्रम का संचालन किया और अंत में आभार ज्ञापन किया।
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...






